सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah in Tripura: Will review the security arrangements on the India-Bangladesh border

त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

अगरतला, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Jun 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के तहत शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा का निरीक्षण करेंगे और सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, मानव तस्करी व नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Amit Shah in Tripura: Will review the security arrangements on the India-Bangladesh border
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के दूसरे दिन आज भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही शाह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में एक महत्वपूर्ण होटल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। गृह मंत्री गुरुवार शाम अगरतला पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उनका कार्यक्रम गोमती जिले स्थित प्रसिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने से शुरू होगा।

Trending Videos

सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर

इसके बाद अमित शाह पश्चिम त्रिपुरा जिले के शालबागान स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे प्रभावी सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जेके. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक अनुराग ढंकर तथा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। गृह मंत्री पश्चिम त्रिपुरा जिले के लंकामुरा सीमा चौकी का भी दौरा करेंगे और भारत-बांग्लादेश सीमा पर जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या कार्यक्रम शामिल?

अपने दौरे के दौरान शाह पुराने राजभवन परिसर में प्रस्तावित पुष्पबंत पैलेस होटल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 14 मार्च को टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ समझौता किया था, जिसके तहत ऐतिहासिक पुष्पबंत पैलेस को विरासत आधारित पांच सितारा होटल में परिवर्तित किया जाएगा। त्रिपुरा की बांग्लादेश से लगती लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को देखते हुए गृह मंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीमा पार घुसपैठ, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed