{"_id":"6a22501caa9747250f01239e","slug":"telangana-a-massive-fire-broke-out-in-a-house-after-a-cylinder-explosion-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत
नालगोंडा (तेलंगाना), एएनआई
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिससे एक बुजुर्ग महिला, एक लड़की और एक लड़के की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने की घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मिरयालगुडा क्षेत्र के कलाकावाड़ा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, एक लड़की और एक लड़का शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने और सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, सिलेंडर विस्फोट के कारण तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने और सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।