सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB SSC Scam 31 insurance policies in Arpita Mukherjee name Partha Chatterjee Nominee

WB SSC Scam: अर्पिता के नाम 31 बीमा पॉलिसी, पार्थ को बनाया नॉमिनी, फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां और...

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Aug 2022 05:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अर्पिता मुखर्जी की एक फर्जी कंपनी के ठिकाने पर मैरिज हाल और अपार्टमेंट मिला है। साथ ही एक कंपनी का डायरेक्टर चपरासी है। ईडी ने दावा किया कि चटर्जी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अर्पिता के फ्लैट से बरामद 22 मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई जानकारी मिली हैं।

WB SSC Scam 31 insurance policies in Arpita Mukherjee name Partha Chatterjee Nominee
अर्पिता के दूसरे फ्लैट से 15 करोड़ कैश बरामद। - फोटो : Amar Ujala GFX
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरप्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी का पता चला है। इतना ही नहीं सभी पॉलिसी के नामिनी पार्थ चटर्जी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है।

Trending Videos


वहीं, ईडी की टीम जांच के सिलसिले में बुधवार को बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के अपा नामक बंगले पर पहुंची थी। जमीन गीली होने के कारण संदेह होने पर बंगले के बगीचे की मिट्टी खोद कर तलाशी ली गई थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने अदालत को बताया कि घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के नाम से एक और कंपनी ‘अपा यूटिलिटीज सर्विसेस’ की जानकारी मिली है। इस संस्था के पास चार फ्लैट हैं। ये संयुक्त रूप से खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्पिता मुखर्जी की एक फर्जी कंपनी के ठिकाने पर मैरिज हाल और अपार्टमेंट मिला है। साथ ही एक कंपनी का डायरेक्टर चपरासी है। ईडी ने दावा किया कि चटर्जी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अर्पिता के फ्लैट से बरामद 22 मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई जानकारी मिली हैं। माना जा रहा है कि इसके आधार पर पार्थ और अर्पिता से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।


अर्पिता के फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां, 13 हार व पेन
ईडी को अर्पिता के फ्लैटों में गहनों का खजाना मिला है। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने अदालत को एक सूची दी है, जिसमें गहनों का पूरा ब्योरा है। अदालत को दी गई सूची के अनुसार, अर्पिता के दो फ्लैटों की जांच में सोने की 11 चूड़ियां, 9 छोटे हार, 4 हार, सोने का 1 पेन, 5 अंगूठी, सोने की 7 चेन और 6 कंगन शामिल हैं। ईडी ने बताया है कि कंगनों का वजन 500 ग्राम है। इस मामले में अभी तक 50 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।


अर्पिता की दोस्त के फ्लैट का दरवाजा तोड़ घुसे ईडी अधिकारी
ईडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के पंडितिया रोड़ पर एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यह फ्लैट अर्पिता की करीबी दोस्त का है। पहले नकली चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश की कई। आखिर में ईडी अधिकारी दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसे। वहां कई घंटे छापेमारी की कार्रवाई चली। फ्लैट में नकदी और बेनामी जमीनों के कागज रखे होने के शक में छापेमारी की गई थी।

घोटालेबाज एक और मंत्री मंत्रिमंडल से बाहर
सीएम ममता बनर्जी ने कैबिनेट में फेरबदल कर परेश अधिकारी को बाहर का रास्ता दिखाया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अधिकारी पर अवैध तरीके से बेटी को सरकारी स्कूल में शिक्षक नियुक्त कराने का आरोप है।

बंगलूरू की कंपनी की 40 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंगलूरू की कंपनी कावेरी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 40.14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के रिहायशी अपार्टमेंट, प्लॉट, कृषि भूमि और बैंक डिपॉजिट अटैच करने का अनंतिम आदेश जारी हुआ था। ईडी ने कंपनी व उसके प्रवर्तकों के खिलाफ सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा की जुलाई 2015 में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। सीबीआई ने देना बैंक के तत्कालीन डीजीएम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed