फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'We progressed in process of restoring peace in Manipur, will need to move further ahead': Meghwal hindi News

Manipur: 'मणिपुर में शांति बहाली में हुई प्रगति, और भी आगे बढ़ने की जरूरत है', इंफाल में बोले कानून मंत्री

Sun, 23 Mar 2025 03:42 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

Manipur High Court: मणिपुर हाई कोर्ट के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद, संसद के दोनों सदनों में इस मामले पर चर्चा की गई और शांति बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
'We progressed in process of restoring peace in Manipur, will need to move further ahead': Meghwal hindi News
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने की प्रक्रिया में प्रगति हुई है और आगे और भी आगे बढ़ने की जरूरत है। मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद, संसद के दोनों सदनों में इस मामले पर चर्चा की गई और शांति बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया गया। केंद्र सरकार राज्य में जल्द ही शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Justice Yashwant Varma: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के बाहर मिला जला हुआ मलबा; इसमें 500 रुपये का जला हुआ नोट भी

विज्ञापन


शांति प्रक्रिया में तेजी के लिए प्रार्थना करता हूं- मेघवाल
वहीं समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'मैं मणिपुर में चल रही शांति प्रक्रिया में तेजी के लिए प्रार्थना करता हूं ताकि राज्य प्रगति कर सके और विकसित भारत में योगदान दे सके।' इस दौरान इस कार्यक्रम में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी मौजूद रहे। वहीं न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर से नकद बरामदगी विवाद पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रहा है...समिति की रिपोर्ट आने दीजिए...हम उसके बाद बात करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन




मणिपुर दौरे पर सुप्रीम कोर्ट के जजों का प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि, न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर है। शनिवार को उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत की। ये प्रतिनिधिमंडल ने चूड़ाचांदपुर जिले के लमका में मिनी सचिवालय से एक कानूनी सेवा शिविर, एक चिकित्सा शिविर और एक कानूनी सहायता क्लिनिक का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

यह भी पढ़ें - China: भारत ने चीन के चार उत्पादों पर लगाई एंटी डंपिंग ड्यूटी, घरेलू उत्पादकों को होगा फायदा

न्यायमूर्ति बीआर गवई ने लोगों से की अपील
इस दौरान न्यायमूर्ति बीआर गवई ने लोगों से मणिपुर में शांति वापस लाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर राज्य में 'चल रहा कठिन दौर' कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका की सहायता से जल्द ही खत्म हो जाएगा। मई 2023 से इंफाल की घाटी में मैतेई और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed