{"_id":"69cb51c614a680575c053b8a","slug":"west-bengal-assembly-election-bjp-candidate-list-tmc-mamata-banerjee-amit-shah-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, सामाजिक समीकरण साधने और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, सामाजिक समीकरण साधने और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल भाजपा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 नाम हैं। साथ ही दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार को बदला भी गया है।
बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम बदला भी गया है। सूची के अनुसार, दूसरी सूची में घोषित मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।
चौथी सूची में इन नेताओं के नाम
नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
भाजपा की सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
चौथी सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तहत नए चेहरों और दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मौका दिया है। पार्टी ने चौरंगी सीट से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संतोष पाठक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उत्तर 24 परगना जिले की मतुआ बहुल बगदा सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को टिकट दिया गया है। इसे मतुआ वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- BJP Manifesto: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र; 10 साल के विकास पर जोर
मतुआ वोट बैंक पर खास नजर
बगदा सीट से सोमा ठाकुर की उम्मीदवारी राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। यह क्षेत्र मतुआ समुदाय का गढ़ है, जो दक्षिण बंगाल की कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है। ऐसे में भाजपा इस समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। कोलकाता की चौरंगी सीट से संतोष पाठक को टिकट देकर भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बढ़ाने का संकेत दिया है। पाठक पांच बार कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।
पूर्व आईपीएस अधिकारी को भी मौका
सोनारपुर उत्तर सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन नामांकन खारिज होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे। इस बार पार्टी ने उन्हें फिर से मौका दिया है। मयनागुड़ी सीट पर भी पार्टी ने बदलाव करते हुए कौशिक रॉय की जगह दलीम रॉय को टिकट दिया है।
अब तक 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है भाजपा
भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी तक भाजपा ने 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में भाजपा ने 144 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। वहीं दूसरी सूची में 111 और तीसरी सूची में 19 नाम घोषित किए गए हैं। अब चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बंगाल भाजपा के कई बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे, जिनमें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, स्वप्न दासगुप्ता, निशीथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, जितेंद्र कुमार तिवारी, कौस्तव बागची जैसे नामों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने संदेशखाली से चर्चा में आईं रेखा पात्रा को फिर से टिकट दिया है। साथ ही आरजी मामले में मृतक डॉक्टर की मां को भी इस बार भाजपा ने टिकट दिया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन