फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal baruipur lynching case accused arrest after cm suvendu strict action

West bengal: बारुईपुर लिचिंग मामले में तीन गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या

Sat, 11 Jul 2026 03:43 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, अमर उजाला
पीटीआई, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2026 03:43 PM IST
सार

बारुईपुर में लिंचिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बारुईपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के बाद भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में सीएम ने कहा कि मारा गया शख्स निर्दोष था। 

विज्ञापन
west bengal baruipur lynching case accused arrest after cm suvendu strict action
सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद भीड़ द्वारा एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब उस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिस युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, वो निर्दोष था और सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। सीएम ने युवक के परिवार को आर्थिक मदद देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
नाबालिग पीड़िता 4 जुलाई को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में अपने घर से एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने निकली थी और तभी लापता हो गई थी। उसके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और एक दिन बाद उसकी लाश मिली। लाश मिलने के तुरंत बाद, भीड़ ने इंद्रजीत मंडल नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें शक था कि वह लड़की के दुष्कर्म और हत्या में शामिल था। बाद में, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मंडल बेगुनाह था और लिंचिंग में शामिल लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा
अधिकारी शनिवार को बारुईपुर में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने वाले हैं। इसके बाद वे मॉब लिंचिंग का शिकार हुए इंद्रजीत मंडल के घर भी जाएंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मामले की बारीकी से जांच चल रही है। हमने लिंचिंग मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।' लड़की के दुष्कर्म और हत्या के तुरंत बाद अधिकारी बारुईपुर गए थे, जहां उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने मंडल के परिवार से भी मुलाकात की और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वह एक हफ्ते के भीतर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के घर की मरम्मत कराई गई
मुख्यमंत्री बारुईपुर पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सुरजापुर में एक पुलिस चौकी का उद्घाटन भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, स्थानीय प्रशासन ने खराब सड़कों की मरम्मत कराई, साथ ही लिंचिंग के बाद भीड़ द्वारा तोड़े-फोड़े गए मंडल के घर की भी मरम्मत की गई। अधिकारी मंडल के बुजुर्ग माता-पिता की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed