फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Businessman in Kolkata allegedly extorted for ₹5 crore; threat issued in name of Bishnoi gang

West Bengal: कोलकाता में कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, बिश्नोई गिरोह के नाम से दी गई धमकी

Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Pavan Updated Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कारोबारी ने खुद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, बिश्नोई गिरोह के नाम से उसे धमकी दी जा रही है, उसे एक महीने से अधिक समय से फोन और ऑडियो संदेश आ रहे हैं। मामले में लालबाजार की विशेष टीम जांच कर रही है, फिलहाल गिरोह से संबंध की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
West Bengal: Businessman in Kolkata allegedly extorted for ₹5 crore; threat issued in name of Bishnoi gang
कोलकाता में व्यापारी को बिश्नोई गिरोह के नाम से मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता के भवानीपुर में एक कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका दावा है कि फोन करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। हालांकि, पुलिस जांच में अभी तक धमकी का बिश्नोई गिरोह से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?
विज्ञापन


शरत बोस रोड स्थित एक परिसर में रहने वाले कारोबारी के अनुसार, उसे पहली बार 30 जून को एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया था। इसके बाद एक महीने से अधिक समय तक लगातार फोन और आवाज संदेश भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच विशेष इकाई को सौंप दी है। इसमें खुफिया विभाग का एंटी राउडी स्क्वॉड और विशेष कार्यबल शामिल हैं। जांचकर्ता अंतरराष्ट्रीय नंबर के स्रोत और फोन करने वालों की पहचान का पता लगाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'मानवीय गरिमा जीवन का हिस्सा', सड़क हादसे में घायल बच्ची के मामले पर अदालत ने क्यों कही ये बात?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस फोन का बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं मिला है। जांच इस पहलू पर भी की जा रही है कि कहीं स्थानीय अपराधी गिरोह का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी को डराकर रंगदारी वसूलने की कोशिश तो नहीं कर रहे। पुलिस मौजूदा मामले की जांच के साथ फोन नंबर, आवाज संदेश और कारोबारी को मिली धमकियों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed