{"_id":"6a1fe963f8b1418d71024728","slug":"west-bengal-cm-suvendu-adhikari-launches-annapurna-yojana-28-25-lakh-women-to-get-rs-3000-monthly-first-phase-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की अन्नपूर्णा योजना, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 3,000 ₹","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की अन्नपूर्णा योजना, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 3,000 ₹
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वकांक्षी अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत हो गई है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस योजना का उद्घाटन कर महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांटे। अन्नपूर्णा योजना के पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना लागू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के पहले चरण में 28.25 लाख लाभार्थियों को 3,000 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। इसे बंगाल की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना माना जा रहा है।
योजना के पहले चरण में लाभार्थियों के बैंक खातों में आज से सीधे 3,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस योजना से लगभग दो करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: TMC: ममता के नाम पर बागियों का शक्ति प्रदर्शन, 58 विधायकों ने ऋतुब्रत को विपक्ष का नेता बनाने की मांग की
Trending Videos
राज्य के कई हिस्सों में आयोजित किया गया कार्यक्रम
बंगाल की पहली भाजपा सरकार की इस अन्नपूर्णा योजना के उद्घाटन समारोह में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं। योजना का उद्घाटन कार्यक्रम राज्य के सभी ब्लॉकों, नगरपालिकाओं और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया।
लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र
उद्घाटन के तुरंत बाद प्रत्येक ब्लॉक और नगरपालिका में चयनित 100 अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसी तरह कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी 100 लाभार्थियों को ये पत्र दिए गए। सूत्रों के अनुसार, संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ), बीडीओ और नगरपालिका प्रशासन की सिफारिशों के आधार पर लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय मदद मुहैया कराना है। इस वित्तीय मदद से वे अपने घरेलू खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में 'अन्नपूर्णा योजना' का एलान किया गया था। यह तृणमूल कांग्रेस सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना की जगह लेगी। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1,500 रुपए मिलते थे।
ये भी पढ़ें: जाली दस्तखत मामला: गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, अदालत ने क्या कहा?
कौन कर सकता है अन्नपूर्णा योजना के लिए पंजीकरण?
योजना के तहत पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को 90 दिनों का समय दिया गया है। 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।