सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election Kapil Sibal attacks EC Says Experiment in disenfranchisement in Bengal

Bengal Election: कपिल सिब्बल का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- बंगाल में हो रहा है मतदान का अधिकार छीनने का प्रयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल में मताधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और सुरक्षा बलों की तैनाती व वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई।

West Bengal election Kapil Sibal attacks EC Says Experiment in disenfranchisement in Bengal
कपिल सिब्बल, राज्यसभा सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आयोग पर पश्चिम बंगाल में लोगों के वोट देने का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। सिब्बल ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर ऐसा ही करना है तो चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है?
Trending Videos


सिब्बल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पद्म भूषण मिलना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव आयोग बंगाल में लोगों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयोग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले बुधवार को सिब्बल ने आरोप लगाया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा को जिताने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ज्ञानेश कुमार राष्ट्रीय शर्म हैं और यह सुनिश्चित करना उनका पेशेगत धर्म है कि भाजपा ही विजयी हो। 

ये भी पढ़ें: West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप, EC ने मांगी रिपोर्ट

सिब्बल ने बंगाल में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में ऐसे नियम नहीं अपनाए गए, जो बंगाल में लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं।

सिब्बल के अनुसार, चुनाव आयोग अजीब तर्क दे रहा है। अगर किसी वोटर और उसके पिता की उम्र में 15 साल से कम या 50 साल से ज्यादा का अंतर है, तो उनके नाम लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया। सिब्बल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की बातें तर्कहीन हैं और यह शर्म की बात है कि कोई इस पर कुछ नहीं कर रहा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें और मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली के कुछ इलाके शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा और नतीजों की घोषणा चार मई को की जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed