{"_id":"69c37330e68ec7830e044a9a","slug":"west-bengal-polls-owaisi-in-kolkata-joining-hands-with-humayun-kabir-to-stop-exploitation-will-be-alternative-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: एआईएमआईएम और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले- मुस्लिम वोट लेकर भी टीएमसी ने कुछ नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: एआईएमआईएम और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले- मुस्लिम वोट लेकर भी टीएमसी ने कुछ नहीं किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। इस दौरान कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ओवैसी ने कहा कि टीएमसी ने मुस्लिम वोट लेकर समुदाय के लिए कुछ खास नहीं किया।
असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर की पार्टी का गठबंधन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी उन्हें एक नया विकल्प देने के लिए तैयार है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा 'बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है, खासकर ऐसे समय में जब अगले महीने यहां चुनाव होने वाले हैं।'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोले ओवैसी?
हुमायूं कबीर बोले- हमारा गठबंधन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है
वहीं आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने बताया कि एआईएमआईएम के साथ उनका गठबंधन विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं आता है, तो यह गठबंधन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
ये भी पढ़ें- Bengal Election: चुनाव से पहले TMC को झटका, पूर्व विधायक अर्घ्य राय और राजबंशी नेता बंगशी बर्मन BJP में शामिल
Trending Videos
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोले ओवैसी?
- एआईएमआईएम प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य में कमजोर वर्गों का शोषण हो रहा है और इसे रोकने के लिए एआईएमआईएम और AJUP (आम जनता उन्नयन पार्टी) मिलकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा, 'हम बंगाल के कमजोर तबकों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जनता को वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है।'
- असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुस्लिम वोट तो हासिल किए, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ने में मदद की है।
- ओवैसी ने कहा, 'हमारा गठबंधन पश्चिम बंगाल में कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए है। साथ ही हम मुस्लिम नेतृत्व को मजबूत करने की भी कोशिश करेंगे।'
- ओवैसी ने यह भी कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी की मौजूदगी से क्या बीजेपी को फायदा होगा, तो ओवैसी ने कहा, 'लोकतंत्र में लोगों को अपनी पसंद की पार्टी को वोट देने की आजादी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
हुमायूं कबीर बोले- हमारा गठबंधन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है
वहीं आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने बताया कि एआईएमआईएम के साथ उनका गठबंधन विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं आता है, तो यह गठबंधन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
ये भी पढ़ें- Bengal Election: चुनाव से पहले TMC को झटका, पूर्व विधायक अर्घ्य राय और राजबंशी नेता बंगशी बर्मन BJP में शामिल
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन