फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal tmc crisis anubrata mondal joins ritabrata banerjee camp

बंगाल में ममता को झटके पर झटका: अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ, ऋतब्रत बनर्जी ने किया जिला समिति का एलान

Sat, 11 Jul 2026 07:33 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 07:33 PM IST
सार

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहा अंदरूनी संकट और गहरा हो गया है। ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने अपनी जिला कमिटी का एलान कर दिया है, जिसमें ममता बनर्जी के करीबी रहे अनुब्रत मंडल को बीरभूम का अध्यक्ष बनाया गया है। कई बड़े चेहरों और प्रवक्ताओं की इस नई लिस्ट से बंगाल की राजनीति में एक नया पावर सेंटर खड़ा हो गया है।
 

विज्ञापन
west bengal tmc crisis anubrata mondal joins ritabrata banerjee camp
अनुब्रत मंडल, टीएमसी नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने अपनी जिला कमिटी और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाला नाम अनुब्रत मंडल का है। बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। वह अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। ऋतब्रत गुट ने उन्हें बीरभूम का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


क्या शांतनु सेन की नई भूमिका बदलेगी पार्टी का समीकरण?
ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने न केवल जिला अध्यक्षों की घोषणा की, बल्कि पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अपनी राज्य समिति में शामिल कर लिया है। पार्टी की बैठक में पूर्व पानीहाटी विधायक निर्मल घोष भी नजर आए। निर्मल घोष का नाम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जुड़ी कथित जल्दबाजी में हुई अंत्येष्टि के विवाद में सामने आया था। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने साफ किया कि निर्मल घोष की मौजूदगी के बावजूद उनके बारे में बैठक में कोई चर्चा या फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


ऋतब्रत गुट की इस घोषणा की पांच बड़ी बातें
  • बीरभूम के मजबूत नेता अनुब्रत मंडल अब आधिकारिक रूप से ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में आ गए हैं।
  • प्रसून बंद्योपाध्याय को इस नए गुट का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
  • स्नेहाशीष चक्रवर्ती, अखरुज्जामन, शांतनु सेन, सुदीप राहा, कोहिनूर मजूमदार, संदीपान साहा और अपूर्व सरकार को प्रवक्ता बनाया गया है।
  • दक्षिण कोलकाता में देबाशीष कुमार और उत्तर कोलकाता में संदीपान साहा को कमान सौंपी गई है।
  • पार्टी के इस विभाजन और नए पदाधिकारियों की घोषणा से ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें: MP: 'पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, किसी से कोई नाराजगी नहीं', टिकट विवाद के बाद भोपाल में बोले नरोत्तम मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा? 
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हमने विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रसून बनर्जी को मालदा जिले का, देबाशीष कुमार को दक्षिण कोलकाता जिले का, संदीपन साहा को उत्तरी कोलकाता जिले का, अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। 

क्या अन्य जिलों में भी ऋतब्रत गुट ने बढ़ा ली ताकत?
ऋतब्रत बनर्जी गुट ने बंगाल के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपने अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हावड़ा की जिम्मेदारी अरुणव (राजा) सेन को दी गई है। पश्चिम मेदिनीपुर के लिए प्रदीप सरकार और घाटाल के लिए संजय को चुना गया है। बांकुड़ा में रथिन बंद्योपाध्याय और पुरुलिया में उज्ज्वल कुमार को कमान मिली है। पूर्व बर्धमान में रवींद्रनाथ चट्टोपाध्याय और पश्चिम बर्धमान में नागेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय अध्यक्ष बने हैं। डायमंड हार्बर में सुभाशीष दास, सुंदरबन में गणेश मंडल और हावड़ा सदर में सृष्टिधर घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed