{"_id":"692f84454f7adae70b051af6","slug":"western-disturbances-will-increase-cold-in-north-india-heavy-rains-in-south-due-to-influence-of-cyclone-ditwah-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण में दित्वाह के असर से भारी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण में दित्वाह के असर से भारी बारिश
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: लव गौर
Updated Wed, 03 Dec 2025 05:59 AM IST
सार
उत्तर भारत में सर्दी का असर अब तेज हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वही दक्षिण में तूफान दित्वाह के असर से भारी बारिश हो रही है। इधर
विज्ञापन
चेन्नई में चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश हुई
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन
विस्तार
देश के दो हिस्सों में मौसम के दो विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात दित्वाह के अवशेष के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत की पहाड़ियों और मैदानों में ठंड और तेज हो गई है।
हरियाणा और उसके पड़ोसी इलाकों में चक्रवाती प्रसार भी मौसम को और कठोर बना रहा है। अधिकांश राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो वर्तमान में देश के मैदानी इलाकों का सबसे ठंडा स्थान रहा। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जिससे रात और सुबह की ठिठुरन और तेज हो गई है।
उत्तराखंड में रातें और सुबह बेहद ठंडी
उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी में सुबह का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मसूरी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत है, लेकिन रातें और सुबह बेहद ठंडी बनी रहेंगी।
हिमाचल में कल से बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शिमला में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में रात का पारा आठ डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार और पांच दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पांच दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव ला सकता है।
न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट संभव है। मध्य भारत में अगले 48 घंटे तापमान स्थिर, उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे स्थिति सामान्य, फिर 4 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
घने कोहरे की चेतावनी
तीन दिसंबर को मणिपुर तथा मेघालय, जबकि तीन से चार दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे की संभावना है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रा को टालने या सावधानी के साथ करने की सलाह दी गई है।
कश्मीर में शीतलहर की स्थिति
कश्मीर घाटी में तापमान सभी स्टेशनों पर शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले की कोनिबल घाटी में तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: राजधानी में ठंडी हवाओं का कहर, पारा छह डिग्री तक लुढ़कने के आसार; कोल्ड वेव की स्थिति
समुद्र में न जाने की सलाह
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात दित्वाह गहरे दबाव के रूप में बदल गया है। एक दिसंबर की रात 11:30 बजे यह चेन्नई के ठीक पूर्व में लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित था। अगले 24 से 28 घंटे में इसके सामान्य दबाव में बदलने की संभावना है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के निवासियों को समुद्र में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Trending Videos