फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When Ramlala Surya Tilak was being done in Ayodhya PM Modi visited Ram Setu See video

PM Modi: उधर अयोध्या में हो रहा था रामलला का सूर्य तिलक, यहां पीएम मोदी ने किए राम सेतु के दर्शन; देखें वीडियो

Sun, 06 Apr 2025 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी के अवसर पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यहां आने से पहले पीएम मोदी ने अपनी हवाई यात्रा का एक वीडियो साझा किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
When Ramlala Surya Tilak was being done in Ayodhya PM Modi visited Ram Setu See video
राम सेतू - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करने के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। इस दौरान वे श्रीलंका से सीधे रामेश्वरम पहुंचे। उन्होंने अवने हेलीकॉटर से राम सेतु के दर्शन भी किए। उन्होंने इस वीडियो को अपने अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रामलला के सूर्य तिलक के बारे में जानिए
इससे पहले अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ठीक 34 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पूरे दुनिया इस दृश्य की साक्षी बनी। सूर्य तिलक को सही तरीके से कराने के लिए इसरो के साथ देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिक इसका पूर्वाभ्यास करते रहे। इससे पहले शनिवार को अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था। 

When Ramlala Surya Tilak was being done in Ayodhya PM Modi visited Ram Setu See video
PM Modi - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कब किए रामसेतु के दर्शन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर थे। उनकी यह यात्रा 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। यहां बैंकॉक में पीएम मोदी ने बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका रवाना हुए। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी महाबोधि मंदिर भी गए। यहीं से वे रविवार को तमिलनाडु वापस आ रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में राम सेतु के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed