सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Where is Vijayan? CM’s absence after polls fuels speculation in Kerala News In Hindi

कहां हैं पिनाराई विजयन?: केरल चुनाव के बाद सियासी सन्नाटा, सीएम की गैरमौजूदगी पर राज्य में अटकलों का दौर शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल में चुनाव के बाद शांति के बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अचानक गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। मोतियाबिंद सर्जरी के बाद उनकी सार्वजनिक अनुपस्थिति से अटकलें तेज हैं। विपक्ष इसे स्वास्थ्य दावों से जोड़कर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार इसे सामान्य रिकवरी बता रही है।

Where is Vijayan? CM’s absence after polls fuels speculation in Kerala News In Hindi
पिनाराई विजयन, सीएम, केरल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल में 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक माहौल शांत जरूर है, लेकिन एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पिछले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सरकार की ओर से आखिरी जानकारी यह दी गई थी कि मुख्यमंत्री ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन (मोतियाबिंद सर्जरी) कराया है और अभी आराम कर रहे हैं।

Trending Videos


इसके बाद से उनकी कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने केरल की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की काफी तारीफ की थी, लेकिन इलाज के लिए राज्य के बाहर जाना विरोधाभास दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bengal Elections: 'ममता की बात क्यों सुनें', गृह मंत्री ने सीएम के पैसे लेकर समर्थन देने के आरोप का किया खंडन

कामकाज पर नजर बनाए रखने का दावा

हालांकि, सरकार की ओर से किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऑनलाइन कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता भी की, जिससे यह साफ है कि वे कामकाज पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि करीब 81 साल के पिनराई विजयन राज्य की राजनीति में बेहद अहम चेहरा हैं।

अब समझिए केरल में सत्ता का समीकरण 
गौर करने वाली बात यह है कि विजयन की अगुवाई में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा। दूसरी ओर, विपक्षी कांग्रेस भी अंदरूनी चुनौतियों से जूझ रहा है और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर स्पष्टता नहीं है।

ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है और अब सबकी नजर चुनाव नतीजों पर है, जिनसे यह साफ हो जाएगा कि केरल की राजनीति किस दिशा में जाएगी और मुख्यमंत्री विजयन की अगली भूमिका क्या होगी।

ये भी पढ़ें:- TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला: भाजपा पर लाठी-डंडे चलाने और गुंडागर्दी का आरोप, सांसद-ड्राइवर को आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed