सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why did Mayawati say – more discussions of SP's defeat than BJP's victory? Know its political meaning

UP Politics: मायावती ने क्यों कहा- BJP की जीत से ज्यादा सपा की हार के चर्चे? जानें इसके सियासी मायने

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 07 Nov 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्या कहा? इसके सियासी मायने क्या हैं? आखिर क्यों उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा? आइए जानते हैं...

Why did Mayawati say – more discussions of SP's defeat than BJP's victory? Know its political meaning
अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी स्थित गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने सपा को आड़े हाथों लिया। मायावती ने ट्विट कर कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा की जीत से ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के हार की हो रही है। 
Trending Videos


ऐसे में सवाल है कि आखिर मायावती ने ऐसा क्यों कहा? इसका सियासी मतलब क्या है? आइए जानते हैं...
 

पहले जानिए मायावती ने क्या-क्या कहा? 
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, 'गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार चर्चा में है। बीएसपी जब अधिकांशतः उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी? अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव हैं। आजमगढ़ की तरह ही, सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुनः जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है? यह पुनः साबित होगा।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के इस बयान का क्या मतलब है? 
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, ''मायावती अपने बयान से ये कहना चाहती हैं कि बसपा पर समाजवादी पार्टी की तरफ से जो आरोप लगाए जाते थे, वो गलत हैं। बसपा और भाजपा में पर्दे के पीछे भी कोई गठजोड़ नहीं है। अगर ऐसा होता तो बसपा के चुनाव न लड़ने का फायदा जरूर समाजवादी पार्टी को मिल जाता।'

प्रमोद के अनुसार, मायावती अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रहीं हैं कि समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूत नहीं है। केवल बसपा ही भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ सकती है।’

 

उपचुनाव में क्या हुआ? 
लखीमपुर खीरी जिले में पड़ने वाले गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत हासिल की। रविवार को इसके नतीजे आए। 26 साल के अमन को कुल 1.24 लाख वोट मिले। अमन का मुकाबला समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी से था। विनय दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 90,512 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। इसी साल फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से अमन के पिता अरविंद गिरी चुनाव जीते थे। अरविंद ने सपा के विनय तिवारी को 29,294 मतों से हराया था। पिछले महीने अरविंद के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed