फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why uproar erupt over Ambedkar statue in salem Tamil Nadu Police resort lathi-charge eight people arrested

तमिलनाडु में आंबेडकर प्रतिमा पर क्यों मचा बवाल?: पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, आठ लोग गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 01:47 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 12 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

तमिलनाडु के सेलम जिले के ओधियाथुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की मुद्रा को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पथराव और हंगामे के बाद पुलिस ने पानी की बौछार और हल्का लाठीचार्ज किया। घटना में पांच लोग घायल हुए, आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Why uproar erupt over Ambedkar statue in salem Tamil Nadu Police resort lathi-charge eight people arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के सेलम जिले के ओधियाथुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर शनिवार देर रात तनाव फैल गया। विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें पथराव की घटना हुई और पांच लोग घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


आखिर विवाद की वजह क्या बनी?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब गांव के कुछ लोगों ने नई स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण का विरोध किया। उनका कहना था कि प्रतिमा में अंबेडकर को एक पैर दूसरे पैर पर रखकर बैठे हुए दिखाया गया है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


प्रशासन ने तनाव कम करने के लिए क्या कदम उठाया?
दो समुदायों के बीच प्रतिमा की मुद्रा और स्थापना को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। हालात को तत्काल शांत करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने प्रतिमा को अस्थायी रूप से टिन की चादरों से ढक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन की चादर हटाने पर कैसे बढ़ा विवाद?
प्रतिमा को ढकने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बिना प्रशासन की अनुमति के टिन की चादरें हटा दीं। इससे एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

पुलिस को लाठीचार्ज क्यों करना पड़ा?
जब सरकारी अधिकारी दोबारा प्रतिमा को ढकने के लिए पहुंचे तो लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।


घायलों की हालत कैसी है?
हंगामे और झड़प के दौरान पांच प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: MP News: सात फेरे पड़े भारी! शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

अब पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
ओधियाथुर गांव में किसी भी नई अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दंगे में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed