फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Ethanol Be Mixed with ATF? Aviation Minister Sets the Record Straight

Plane Fuel: क्या सरकार विमान ईंधन में भी मिलाएगी इथेनॉल? अफवाहों के बीच उड्डयन मंत्री ने सबकुछ बता दिया

Thu, 06 Aug 2026 04:14 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 06 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने साफ कहा है कि सरकार की विमान ईंधन (एटीएएफ) में इथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने ऐसे दावों को पूरी तरह गलत और गैर-जिम्मेदार बताया। मंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों में बेवजह डर फैलता है। आखिर एटीएफ, इथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल यानी एसएएफ में क्या अंतर है? यह विवाद कैसे शुरू हुआ? इस पर उड्डयन मंत्री ने क्या कुछ कहा? सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Will Ethanol Be Mixed with ATF? Aviation Minister Sets the Record Straight
विमान ईंधन में इथेनॉल मिलाने को लेकर क्या बोले उड्डयन मंत्री? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने विमान ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएएफ) में इथेनॉल मिलाने की किसी भी योजना से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने कहा कि विमान सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह चिंता पैदा होती है, जबकि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


यह बयान उस दावे के बाद आया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार एटीएएफ में इथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा था कि विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसके जवाब में मंत्री नायडू ने कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत, भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने दोहराया कि सरकार के पास एटीएएफ में इथेनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन

एटीएफ में इथेनॉल को लेकर मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि विमानन सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर गलत जानकारी फैलाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों के मन में अनावश्यक डर पैदा होता है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार विमान यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करती और इस मामले में हर फैसला सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'आवाज उठाने से रोक नहीं सकता': राहुल गांधी का कड़ा प्रहार; प्रयागराज में क्यों नहीं मिली कार्यक्रम की मंजूरी?

इथेनॉल और एसएएफ में क्या अंतर है?

मंत्री ने कहा कि इथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल को एक जैसा समझना गलत है। उन्होंने बताया कि SAF एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विमान ईंधन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) मान्यता देता है। दुनिया के कई देशों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ईंधन कड़े परीक्षणों से गुजरता है और वैश्विक सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है। इसलिए SAF और इथेनॉल की तुलना नहीं की जा सकती।

यह विवाद कैसे शुरू हुआ?

विवाद तब शुरू हुआ जब अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि केंद्र सरकार एटीएएफ में इथेनॉल मिलाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक इससे उड़ानों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। हालांकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में किसी भी तरह की नीति सुरक्षा मानकों के अनुसार ही बनाई जाती है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

सरकार का संदेश क्या है?

सरकार की ओर से कहा गया है कि विमानन सुरक्षा से जुड़ी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि प्रमाणित और सुरक्षित ईंधन के उपयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विमानन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केवल सही और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed