फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Home Minister take charge during the FCRA Bill Signs of a reshuffle involving two ministries

Monsoon Session: क्या एफसीआरए बिल के दौरान मोर्चा संभालेंगे गृह मंत्री, दो मंत्रालयों में बदलाव की आहट

Fri, 07 Aug 2026 04:40 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Will Home Minister take charge during the FCRA Bill Signs of a reshuffle involving two ministries
लोकसभा में अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : संसद टीवी
जंतर-मंतर पर युवाओं के नीट पेपर लीक प्रर्शन के बाद सरकार लगातार अपना इकबाल मजबूत करने पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसको लेकर लगातार संवेदनशील बने हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जेन-जी के साथ चर्चा में इसी तरह के फ्लेवर दिया। सबसे बड़ा बदलाव संसद भवन में दिखाई दे रहा है। संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने बड़ी पहल की।किरण रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से दूसरी बार बात की।  
विज्ञापन


एफसीआरए बिल के दौरान मोर्चा संभाल सकते हैं गृहमंत्री 
सरकार संसद में एफसीआरए बिल (फारेन कांट्रीब्यूशन रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल) लाना चाहती है। इस विधेयक के 12 अगस्त को सदन में पेश किए जाने का प्रस्ताव है। किरण रिजिजू के संकेत से लग रहा है कि सरकार इस बिल पर चर्चा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में बयान देने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद सत्ता पक्ष फ्रंट फुट पर खेलना शुरू कर देगा।  
विज्ञापन


बड़े बदलाव की आहट
शिक्षा मंत्रालय में माहौल थोड़ा बदला-बदला है। कानून मंत्रालय में फिजां थोड़ी बदली है। भाजपा के बड़े नेताओं को पता नहीं है कि आगे क्या होगा? मंत्रालय के अधिकारी रुटीन में अपना काम कर रहे हैं। शीर्ष स्तर के एक अधिकारी का कहना है कि अगले दो-तीन महीने में आपको सरकार जनता के बीच में दिखाई देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयानों में भी जेन-जी की स्वीकार्यता काफी बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के संगठन से जुड़े सूत्र का कहना है कि चुनी हुई सरकार की विशेषता है। वह जनता से जुड़े विषय को उच्च प्राथमिकता देती है। इसमें प्रधानमंत्री का कोई जवाब नहीं है। सूत्र का कहना है कि आप किसान आंदोलन को देख लीजिए। केन्द्र सरकार ने कानून वापस लेने का निर्णय लिया था। मोदी सरकार किसी भी विषय को नाक का सवाल नहीं बनाती। उसकी पहली प्राथमिकता जनहित का आदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed