फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will monsoon remain weak August? IMD issues forecast rainfall decrease country El Niño impact also expected.

अगस्त में मॉनसून रहेगा कमजोर?: IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, देशभर में कम होगी बारिश; अल नीनो का भी रहेगा असर

Fri, 31 Jul 2026 05:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 31 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

आईएमडी के अनुसार अगस्त 2026 में देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मध्यम स्तर का अल नीनो मॉनसून को कमजोर कर सकता है। अब अगस्त और सितंबर तय करेंगे कि मॉनसून बारिश की कमी की भरपाई कर पाएगा या नहीं।

विज्ञापन
Will monsoon remain weak  August? IMD issues forecast rainfall decrease country El Niño impact also expected.
कम होगी बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगस्त में पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर में मध्यम स्तर का 'अल नीनो' बने रहने के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन


आईएमडी ने क्या कहा? 
शुक्रवार को अपना ताजा मासिक और मौसमी पूर्वानुमान जारी की। इस दौरान आईएमडी ने कहा कि अगस्त 2026 में भारत में औसत बारिश के 'लॉन्ग पीरियड एवरेज' (LPA) के 94% से कम रहने की संभावना है। 1971-2020 के मौसम संबंधी आंकड़ों के आधार पर, अगस्त के लिए सामान्य बारिश 254.9 मिमी है।
विज्ञापन


यह अनुमान जुलाई में भारत में लगभग सामान्य बारिश होने के बाद आया है। ऐसा मुख्य रूप से कई लो-प्रेशर सिस्टम और मॉनसून डिप्रेशन के कारण हुआ, जिन्होंने अल-नीनो के असर को बेअसर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां ज्यादा बारिश होने की संभावना?
आईएमडी के अनुसार अगस्त के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

बारिश का अनुमान किस से है?
बारिश का अनुमान समुद्र की बदलती स्थितियों से गहराई से जुड़ा है। आईएमडी ने कहा कि अभी चल रहा 'अल नीनो' अगस्त तक मध्यम तीव्रता का बना रहेगा और सितंबर में और तेज हो जाएगा। ज्यादातर ग्लोबल क्लाइमेट मॉडल बताते हैं कि प्रशांत महासागर की यह गर्म स्थिति 2027 की शुरुआत तक बनी रहेगी।

सकारात्मक संकेत क्या मिला है? 
हालांकि, हिंद महासागर से भी एक सकारात्मक संकेत मिल रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय जलवायु मॉडल बताते हैं कि सितंबर तक 'पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल' (IOD) बन सकता है। यह एक ऐसी घटना है जो आमतौर पर भारत में मॉनसून की बारिश को बढ़ाती है और अल-नीनो के बुरे असर को कुछ हद तक कम कर सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब अगस्त और सितंबर के महीने यह तय करने में अहम होंगे कि क्या भारत मौसम की बाकी बची बारिश की कमी को पूरा कर पाएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed