World Health Day: PM मोदी ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं, खरगे का पलटवार- दवाई, इलाज पर महंगाई की भाजपाई गोली
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है। इस पर खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है।
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसा कि दवाई, इलाज पर महंगाई की भाजपाई गोली। मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया है।
On World Health Day, let us reaffirm our commitment to building a healthier world. Our Government will keep focusing on healthcare and invest in different aspects of people’s well-being. Good health is the foundation of every thriving society! pic.twitter.com/2XEpVmPza9
विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2025विज्ञापन
पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आइए हम एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें। हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी और लोगों की भलाई के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है।
ये भी पढ़ें: वक्फ कानून को चुनौती: 'मामलों को सूचीबद्ध करने की व्यवस्था, उसी हिसाब से ही सुनवाई करेंगे', सिब्बल से बोले CJI
आज #WorldHealthDay पर ये जानना ज़रूरी है कि आख़िर किस तरह मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को ICU में पहुँचाया है ….
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 7, 2025
महँगे इलाज, कम सरकारी ख़र्च के आँकड़े देते हैं गवाही ⤵️ pic.twitter.com/13fjyz44Eb
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यह जानना जरूरी है कि कैसे मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। दवाई, इलाज पर महंगाई की भाजपाई गोली शीर्षक वाले वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने में फेल रही है। खरगे ने आसमान छूती चिकित्सा महंगाई, स्वास्थ्य सेवा लागत और कम सरकारी खर्च का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ दल पर स्वास्थ्य ढांचे को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस साल अप्रैल तक 900 जरूरी दवाओं के दाम में इजाफा हुआ। नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है कि महंगे इलाज के कारण हर साल 10 करोड़ भारतीय गरीबी के कगार पर पहुंच जाते हैं। लोगों के स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी लगती है और मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, पट्टियां, सर्जिकल सामान पर 12 से 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है। चिकित्सा की बढ़ती लागत अस्पताल के बिल में नजर आती है। एंजियोप्लास्टी और किडनी ट्रांसप्लांट के दाम दो से तीन गुना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: माकपा के महासचिव बनने वाले एमए बेबी पहले अल्पसंख्यक नेता, जानिए उनके बारे में
बजट आवंटन पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट आवंटन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 फीसदी खर्च करना चाहिए। लेकिन 1.84 फीसदी ही आवंटित किया गया है। वहीं पिछले पांच साल में स्वास्थ्य बजट 42 फीसदी की कमी हुई है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X