{"_id":"6723c5ae5373bba70a044cc3","slug":"writer-sanu-and-isro-chief-somnath-will-get-civil-awards-kerala-government-announced-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: लेखिका शानू और इसरो प्रमुख सोमनाथ को मिलेगा नागरिक सम्मान, केरल सरकार ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: लेखिका शानू और इसरो प्रमुख सोमनाथ को मिलेगा नागरिक सम्मान, केरल सरकार ने की घोषणा
Thu, 31 Oct 2024 11:31 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 11:31 PM IST
सार
केरल में पद्म पुरस्कार की तरह 2021 से तीन पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें केरल ज्योति, केरल प्रभा, और केरल श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार हर साल एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस केरलप्पिरावी पर प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने केरल नागरिक पुरस्कार 2024 की घोषणा की। इस बार यह सम्मान प्रख्यात लेखक एमके शानू, इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ और क्रिकेटर संजू सैमसन को भी दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए आठ हस्तियों का चयन किया गया है।
केरल में पद्म पुरस्कार की तरह 2021 से तीन पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें केरल ज्योति, केरल प्रभा, और केरल श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार हर साल एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस केरलप्पिरावी पर प्रदान किए जाते हैं।
इस बार लेखक एमके शानू को साहित्य में उनके योगदान के लिए केरल ज्योति पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि सोमनाथ और भुवनेश्वरी को क्रमशः विज्ञान-इंजीनियरिंग और कृषि के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए केरल प्रभा से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच व्यक्तियों को केरल श्री दिया जाएगा। इसमें कलामंडलम विमला मेनन (कला), डॉ. टीके जयकुमार (स्वास्थ्य), नारायण भट्टाथिरी (सुलेख), संजू सैमसन (खेल), वी के मैथ्यूज (उद्योग-वाणिज्य) और शैजा बेबी (सामाजिक सेवा, आशा कार्यकर्ता) के नाम शामिल हैं। केरल ज्योति सर्वोच्च राज्य पुरस्कार है, जो प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को दिया जाता है।
दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार केरल प्रभा दो व्यक्तियों को दिया जाता है। जबकि तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार केरल श्री पांच व्यक्तियों को दिया जाता है। ये सभी विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। चयन प्रक्रिया में मूल्यांकन तीन स्तर पर होता है। इसमें प्राथमिक जांच समिति (सचिव स्तर), माध्यमिक जांच समिति और पुरस्कार समिति होती है। पुरस्कार समिति में अनुभवी फिल्म निर्माता अदूर गोपालकृष्णन समेत कई सदस्य शामिल हैं।