सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant sinha arrested from hazaribagh jharkhand

झारखंड: रामनवमी का जुलूस निकाल रहे यशवंत सिन्हा 100 समर्थकों के साथ गिरफ्तार

amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 04 Apr 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Yashwant sinha arrested from hazaribagh jharkhand
यशवंत सिन्हा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विवादित इलाके से जा रहे रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीयमंत्री यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ 100 ग्रामीण भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर दिया।
Trending Videos


हजारीबार के बड़कागांव स्थित महूदी से रामनवमी जुलूस निकालने पर कई साल से विवाद है। मार्ग विवाद के कारण जुलूस बाधित होता रहा है। इस बार भी जूलूस को लेकर तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में जुलूस निकालने की योजना थी। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार की रात काफी देर तक उनसे बात की। डीसी और एसपी से वार्ता के बाद भी यशवंत सिन्हा नहीं माने। 

मंगलवार की सुबह जैसे ही जुलूस निकला, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि इससे पहले हजारीबाग सदर इलाके के विधायक मनीष जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed