Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Year Ender 2024 From Hottest Year in history to Natural Disasters Know All incident news in Hindi
{"_id":"6766354959b8f41981025fd2","slug":"year-ender-2024-from-hottest-year-in-history-to-natural-disasters-know-all-incident-news-in-hindi-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: देश में बरपा कुदरत का कहर; कहीं तूफान तो कहीं बाढ़ ने ली परीक्षा, इतिहास का सबसे गर्म साल भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Year Ender 2024: देश में बरपा कुदरत का कहर; कहीं तूफान तो कहीं बाढ़ ने ली परीक्षा, इतिहास का सबसे गर्म साल भी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:23 AM IST
सार
इस साल से अगर कुछ याद आता है तो इतिहास का सबसे गर्म साल, वायनाड भूस्खलन, तूफान और भीषण बाढ़। अगर कहा जाए 2024 भारत के लिए प्राकृतिक आपदाओं का साल रहा, तो कोई झूठ नहीं होगा। आइए जानते हैं इस साल के सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं के कहर के बारे में....
विज्ञापन
1 of 9
देश पर रहा कुदरती कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ ही दिन बाद 2024 अलविदा कहने वाला है और नया साल आने वाला है। इस साल से अगर कुछ याद आता है तो इतिहास का सबसे गर्म साल, वायनाड भूस्खलन, चक्रवात फेंगल, तूफान रेमल और कई राज्यों में आई भीषण बाढ़। अगर कहा जाए यह वर्ष भारत के लिए प्राकृतिक आपदाओं का साल रहा, तो कोई झूठ नहीं होगा। खतरनाक आपदाओं की घटनाओं ने कई लोगों की जान ले ली, हजारों बेघर हो गए और कई जगहों पर जनजीवन ठप हो गया।आइए जानते हैं 2024 में सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं के कहर के बारे में, जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया।
दुनिया के इन देशों पर भी प्राकृतिक ने बरपाया कहर
2 of 9
2024 कुदरती कहर का साल
- फोटो : अमर उजाला
भारत में आई आपदाओं के बारे में बात करने से पहले दुनिया के अन्य देशों की भी बात कर लेते हैं। इस साल दुनिया भर में भी भयानक प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलीं। इटली और दक्षिणी अमेरिका में सूखा पड़ा, जबकि नेपाल, सूडान और यूरोप में बाढ़ ने तबाही मचाई। मैक्सिको, माली और सऊदी अरब में हीटवेव के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा बैठे। वहीं, अमेरिका और फिलीपींस जैसे देशों में विनाशकारी साइक्लोन ने कहर ढाया। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं आने वाले समय में और ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।
इतिहास का सबसे गर्म साल
3 of 9
गर्मी से बेहाल बुजुर्ग
- फोटो : एएनआई
यूरोपियन यूनियन की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उसके अनुसार, साल 2024 इतिहास का सबसे गर्म साल रहा। जनवरी से नवंबर तक का औसत वैश्विक तापमान प्री-इंडस्ट्रियल एरा (1850-1900) की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बता दें कि इससे पहले 2023 को सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक ये बढ़ती गर्मी इंसानों द्वारा किए गए जलवायु परिवर्तन का सीधा नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से बेहाल आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा
4 of 9
बेहाल विजयवाड़ा
- फोटो : एएनआई
भारी बारिश और उफनती नदियों के कारण आंध्र प्रदेश के शहर विजयवाड़ा में आई बाढ़ ने इस साल 40 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। इतना ही नहीं तीन लाख के करीब लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 31 अगस्त-नौ सितंबर इस बाढ़ का प्रकोप रहा था। बता दें, बुडामेरु नदी और उफनती कृष्णा नदी के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया था। इसके बाद मौके पर राहत टीम पहुंची और 44,000 से अधिक विस्थापित निवासियों को आश्रय दिया।
विज्ञापन
चक्रवात 'रेमल' ने मचाई तबाही
5 of 9
रेमल के बाद इलाकों में भरा पानी
- फोटो : एएनआई
तूफान रेमल 2024 के उत्तर भारतीय महासागर चक्रवात, सीजन का पहला तूफान था। जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र में आया था। तूफान ने बंगाल, मिजोरम, असम और मेघालय में कम से कम 30 से ज्यादा लोगों की जान ले ली और चारों ओर विनाश के निशान छोड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।