फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yuvraj Singh rejected speculation of contesting elections Akshay kumar Virender Sehwag Lok Sabha Election

Elections 2024: युवराज सिंह सियासी चौसर पर नहीं दिखेंगे; जया प्रदा, अक्षय-सहवाग जैसी हस्तियों पर है BJP की नजर

Sat, 02 Mar 2024 05:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 05:18 AM IST
सार

युवराज सिंह ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है। चर्चाएं थीं कि वे पंजाब के गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने शुक्रवार देर रात एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्टों के उलट मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

विज्ञापन
Yuvraj Singh rejected speculation of contesting elections Akshay kumar Virender Sehwag Lok Sabha Election
लोकसभा चुनाव। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा अभिनय व खेल सहित कई अन्य क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों पर दांव लगा सकती है। आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अभिनेता अक्षय कुमार, जयाप्रदा और पवन सिंह जैसी हस्तियां ताल ठोक सकती हैं। चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा राजनीति से इतर क्षेत्रों से भी दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैैयारी में है। हालांकि, युवराज ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, उन्होंने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनावों में नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का दावा है कि अक्षय कुमार, युवराज सिंह, पवन सिंह और जयाप्रदा ने चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है, जबकि सहवाग सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई अन्य दिग्गजों से बातचीत जारी है। अक्षय को किरण खेर की जगह चंडीगढ़ से और युवराज सिंह को गुरदासपुर से सनी देओल की जगह चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। सहवाग अगर सहमत हुए तो उनके लिए दिल्ली या हरियाणा में कोई सीट तय की जाएगी, जबकि जयाप्रदा दक्षिण के किसी राज्य से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

विज्ञापन

युवराज सिंह ने खारिज की चुनाव लड़ने की अटकलें
हालांकि, युवराज सिंह ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है। चर्चाएं थीं कि वे पंजाब के गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने शुक्रवार देर रात एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्टों के उलट मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षमताओं में लोगों का समर्थन करना और उनकी मदद करना है। मैं अपने फाउंडेशन के माध्यम से ऐसा ऐसा करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शत्रुघ्न के मुकाबले आसनसोल से उतर सकते हैं पवन सिंह
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर टीएमसी सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उतारने का मन बनाया है। पूर्वांचल व भोजपुरी क्षेत्र में पकड़ कायम रखने के लिए पार्टी भोजपुरी सिनेमा से जुड़े रविकिशन, मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ की भी भरपूर मदद लेगी।

कई हस्तियों के संपर्क में है पार्टी
भाजपा खेल, व्यापार, समाज सेवा और कई अन्य क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों के संपर्क में है। खासतौर पर दक्षिण के राज्यों में पार्टी अभिनय क्षेत्र से जुड़ीं हस्तियों को साधने में जुटी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस चुनाव में भाजपा तीन दर्जन बड़ी हस्तियों को चुनाव मैदान में उतारेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed