{"_id":"6a75a5f3d11c108da90f2f72","slug":"zeeshan-siddique-receives-another-death-threat-probe-into-viral-audio-begins-police-investigating-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वायरल ऑडियो की जांच शुरू; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वायरल ऑडियो की जांच शुरू; जांच में जुटी पुलिस
सार
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी बहन की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एनसी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने एनसी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो में जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल ऑडियो में क्या है?
वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताते हुए जीशान सिद्दीकी को सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी देता है। वह दावा करता है कि उसने उनके पिता की हत्या की थी और अब अगला निशाना जीशान सिद्दीकी हैं। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि उनका 'डेथ वारंट' जारी कर दिया गया है। रिकॉर्डिंग में सुशांत सिंह राजपूत मामले का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल ऑडियो असली है या फर्जी और क्या इसे वास्तव में गैंगस्टर जीशान अख्तर ने ही रिकॉर्ड किया है। इसके लिए वॉयस रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल जीशान सिद्दीकी ने स्वयं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनकी बहन की शिकायत के आधार पर ही जांच शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर जीशान सिद्दीकी के पिता और वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नामजद आरोपी जीशान अख्तर अब भी फरार है। मुंबई पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।