{"_id":"6a75aaa1d2527fae8702313e","slug":"maharashtra-bjp-leader-vijay-chaudhary-arrest-after-controversial-comment-on-women-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा के पूर्व उत्तर महाराष्ट्र संयोजक विजय चौधरी गिरफ्तार, महिलाओं पर विवादित टिप्पणी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा के पूर्व उत्तर महाराष्ट्र संयोजक विजय चौधरी गिरफ्तार, महिलाओं पर विवादित टिप्पणी का मामला
Fri, 07 Aug 2026 03:21 PM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
महाराष्ट्र भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता विजय चौधरी पर महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उत्तर महाराष्ट्र संयोजक विजय चौधरी को नंदुरबार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पूर्व सांसद हीना गावित समेत कई नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें धूलिया रोड से गुरुवार देर रात हिरासत में लिया।
वायरल ऑडियो क्लिप पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई उस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद हुई, जिसके कारण पार्टी ने विजय चौधरी से इस्तीफा भी मांग लिया था। हीना गावित के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑडियो में आदिवासी समाज से आने वाली पूर्व सांसद हीना गावित के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।
कई वरिष्ठ नेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे, पूर्व सांसद हीना गावित, वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे और रोहिणी खडसे के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच अभी जारी है। पुलिस के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग कहां से आई, इसे किसने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। जांच के तहत विजय चौधरी की आवाज का नमूना लेकर फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि वायरल ऑडियो में आवाज उनकी ही है या नहीं।
विज्ञापन
विजय चौधरी ने आरोपों से किया इनकार
वहीं विजय चौधरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी आवाज का दुरुपयोग करते हुए एआई तकनीक की मदद से फर्जी ऑडियो तैयार किया गया है और उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश रची गई है। विजय चौधरी इससे पहले नंदुरबार भाजपा के जिलाध्यक्ष और पार्टी के महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।