{"_id":"5b98f8a5867a557f546393de","slug":"prime-minister-modi-will-be-bjps-electoral-face-in-rajasthan-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी होंगे भाजपा का चुनावी चेहरा : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी होंगे भाजपा का चुनावी चेहरा : अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 12 Sep 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
amit shah in rajasthan
- फोटो : file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो निराश न रहें और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को लेकर गांव-गांव का दौरा करें। शाह बोले लोगों को सरकार के काम के बारे में पूरी जानकारी दें और उनसे एक बार फिर समर्थन मांगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही शाह ने नाराज नेताओं को भी सलाह दी कि वो इस समय बाकी बातों को भूलकर एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारियों में अपना योगदान दें। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व की बेहद कमी है और यह बात जनता को भी मालूम होनी चाहिये। उन्होंने कहा वसुंधरा सरकार ने काफी काम किया है और इसकी जानकारी लोगों देनी है।
विज्ञापन
इस दौरान शाह ऐसी किसी भी बयानबाजी से बचते नजर आए जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। राजस्थान के चुनाव में जातियों के समीकरण को समझते हुए उन्होंने सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात कही।
विज्ञापन
अमित शाह की विधानसभा चुनाव के पहले की इस राजनीतिक यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां उन्होंने एक ओर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की वहीं दूसरी ओर नाराज नेताओं को भी मनाने का प्रयास किया।
भारतीय जनता पार्टी की असली परेशानी की वजह राजपूत समेत वो वोट बैंक है जिसे उसका पारंपरिक वोट माना जाता रहा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के कई दलित वर्ग भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं।