फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Dr. Sajjan Singh Yadav to be the new Chief Secretary of Jammu and Kashmir

केंद्र का बड़ा फैसला: डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव, एक नवंबर से संभालेंगे पदभार

Sat, 24 Oct 2026 12:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 24 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह एक नवंबर 2026 से पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
Dr. Sajjan Singh Yadav to be the new Chief Secretary of Jammu and Kashmir
आईएएस डॉ. सज्जन सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को नया मुख्य सचिव मिल गया है। केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित कर केंद्र शासित प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 24 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आदेश के मुताबिक डॉ. यादव एक नवंबर 2026 से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। हालांकि यदि वह इससे पहले पदभार ग्रहण करते हैं तो नियुक्ति उसी तारीख से प्रभावी होगी।

डॉ. सज्जन सिंह यादव एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। उनके स्थानांतरण और नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख सहित संबंधित केंद्र शासित प्रदेशों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर प्रशासन में शीर्ष नौकरशाही पद है। इस पद पर नियुक्त अधिकारी की प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed