{"_id":"60d2254f33e67354cb4ad553","slug":"jammu-and-kashmir-final-selection-list-of-paa-may-be-released-in-a-week-written-examination-was-conducted-for-1889-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीएए की अंतिम चयन सूची हफ्ते में हो सकती है जारी, 1889 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पीएए की अंतिम चयन सूची हफ्ते में हो सकती है जारी, 1889 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
Tue, 22 Jun 2021 11:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:30 PM IST
सार
आरक्षण को लेकर फंसा है मामला, जेकेएसएसबी और कानून विभाग के सचिव में बैठक जारी।
विज्ञापन
Jkssb
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू कैडर आवंटन होने के एक महीने से अधिक समय बाद भी पंचायत अकाउंट असिस्टेंट (पीएए) के सफल उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी नहीं हो पाई है। अंतिम चयन सूची में आरक्षण से संबंधित मामला फंसा है, जो फिल्हाल कानून विभाग के अधीन है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) और कानून विभाग के सचिव के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है। सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह में ही अंतिम चयन सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी ने नवंबर 2020 में पीएए के 1889 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली थी। इसका परिणाम नवंबर में जारी हुआ था। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और जिला कैडर का आवंटन किया गया था। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आरक्षण से संबंधित मामला वर्तमान में कानून विभाग के अधीन है और बोर्ड लगातार इसे देख रहा है। पिछले कुछ दिनों से मामले पर गंभीरता से काम हुआ है, हमें उम्मीद है जल्द इसको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोविड की तीसरी लहर: जम्मू संभाग में सीरो सर्वे की दरकार, अहम है संक्रमित आबादी की एंटीबॉडी की जांच
विज्ञापन
बता दें, सरकार ने पीएए की भर्ती प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक पर आयोजित करने का फैसला लिया था। हालांकि लिखित परीक्षा हुए नौ महीने से अधिक समय हो गया है और अभी तक सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने कहा कि डीडीसी चुनाव के बीच भर्ती का आयोजन किया था, जबकि सरकार का उस समय परीक्षा कराने का मन नहीं था। पीएए के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी की अंतिम सूची भी जल्द जारी हो जाएगी। हालांकि हमने कानून विभाग के सचिव से इस संबंध में बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उत्तर नहीं दिया।