फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   branding news

Kathua News: एक जिला एक उत्पाद में खेती, प्रोसेसिंग व ब्रांडिंग को मजबूत करने की जरूरत

विज्ञापन
branding news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। एक जिला एक उत्पाद पहल योजना की डीसी ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खेती उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग व पैकेजिंग की मजबूती पर कार्य करें। स्थानीय उत्पाद राजमा उत्पादन वाले क्षेत्रों में खेती की संभावनाएं तलाशें।

डीसी अशोक कुमार शर्मा ने समीक्षा करते हुए कहा कि पुंछ जिले के पहचाने गए उत्पाद के तौर पर राजमा को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें खास तौर पर इसकी खेती, उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार से जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिले के विभिन्न इलाकों, खासकर मंडी, लोरान, सुरनकोट, बुफलियाज और राजमा उत्पादन वाले अन्य क्षेत्रों में राजमा की खेती की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही स्थानीय उत्पादन क्लस्टर की पहचान करने और इस फसल से जुड़े किसानों की आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राजमा की उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करें। इससे पुंछ के इस खास कृषि उत्पाद को व्यापक पहचान मिल सकेगी और स्थानीय किसानों व उद्यमियों को बेहतर आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed