{"_id":"6a14a94a074c5a120705f31b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-132463-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी-सरथल सड़क मार्ग पर चांदल के पास सोमवार को बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान लवु पुत्र नीलम निवासी बंजाल, विशाल कुमार पुत्र अंचल सिंह निवासी कचीर बंजाल और यशपाल पुत्र दीप राज निवासी कलता के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में गिर गई। इससे हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए बनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार लवु और विशाल कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है जबकि यशपाल के सिर में चोट आई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।