{"_id":"6a34481ba678c92efd0991ec","slug":"the-message-of-yoga-resonated-across-the-international-border-kathua-news-c-201-1-knt1009-133276-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गूंजा योग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गूंजा योग का संदेश
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा के पास कडयाला स्कूल में योग जागरूकता कार्यक्रम। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विद्यार्थियों, बीएसएफ जवानों और ग्रामीणों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित कार्यक्रम की शृंखला के तहत हीरानगर स्थित भारत-पाक सीमा से सटे गांव कडयाल में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
वीरवार को शिविर का आयोजन हाईस्कूल कडयाल के परिसर में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ग्रामीणों, बीएसएफ जवानों, गृह विभाग के कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की निगरानी उपमंडल मजिस्ट्रेट हीरानगर फुलैल सिंह तथा जिला आयुष अधिकारी कठुआ डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने की।
एसडीएम फुलैल सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि योग स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम का एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाने की सामूहिक शपथ ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में तहसीलदार हीरानगर अनूप सिंह, बीडीओ मढीन जावेद, सीडीपीओ प्रिया लक्ष्मी, नोडल अधिकारी योग डॉ. बोध पॉल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीत कुमार और डॉ. रितु बाला, सरकारी हाईस्कूल कडयाल के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।