{"_id":"6a13ba82729183482202a8d3","slug":"nia-action-in-jammu-and-kashmir-raids-at-several-locations-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां जिलों में तीन जगहों पर छापे मारे, जिनमें दारुल उलूम सिराजुल उलूम भी शामिल है, जिसे पिछले महीने एक अवैध संस्था घोषित किया गया था।
जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को शोपियां जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं।
Trending Videos
एनआईए ने शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम' पर छापा मारा। यह वही स्कूल है जिसपर हाल ही में प्रशासन ने यूएपीए के तहत कार्रवाई की थी। हाल ही में कश्मीर प्रशासन ने दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम स्कूल को गैर-कानूनी संस्था घोषित कर दिया था। संस्थान पर टेरर फंडिंग और यहां के कुछ लोगों के प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने के आरोप लगे। वहीं, शोपियां में एक घर पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शोपियां जिले में जैनापोरा के मूलू चित्रगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य शहजादा औरंगजेब के घर पहुंची। एनआईए की टीम ने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर, कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने जांच या किसी भी बरामदगी के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, एनआईए ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक स्कूल, 'जमीयत उल बनात' में भी तलाशी अभियान चलाया।