फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch-Jammu National Highway closed again; massive landslide at Shindra.

Poonch Landslide: शींदरा में भारी भूस्खलन, पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सड़कों पर फंसे सैकड़ों वाहन

Tue, 21 Jul 2026 02:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 21 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

लगातार बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शींदरा क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर मलबा आने के कारण यातायात बंद हो गया। बीआरओ  की टीमें मार्ग बहाली में जुटी हैं।

विज्ञापन
Poonch-Jammu National Highway closed again; massive landslide at Shindra.
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है। पुंछ जिले के शींदरा इलाके में भारी भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और भारी पत्थर गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।

विज्ञापन

मार्ग बंद होने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति अनुकूल होने के बाद ही मार्ग को पूरी तरह बहाल किया जा सकेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर शुरू करें। लगातार बारिश के कारण जिले के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

लगातार बारिश के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शींदरा क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर मलबा आने के कारण यातायात बंद हो गया। बीआरओ  की टीमें मार्ग बहाली में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed