फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Seven bodies were taken out from a house in Poonch.

पुंछ हादसे की खौफनाक तस्वीर: जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहीं से उठे सात जनाजे, हर आंख हुई नम

Tue, 21 Jul 2026 01:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 21 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

पुंछ के दोमेल ढोक में भारी बारिश के बाद पहाड़ी मलबा गिरने से एक मकान दब गया, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Seven bodies were taken out from a house in Poonch.
मलबे में अपनों को तलाशते परिजन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीर पंजाल की गोद में बसा दोमेल ढोक सोमवार को सन्नाटे में डूब गया। सुबह तक जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, शाम तक वहीं से सात जनाजे एक साथ उठे। भारी बारिश के बीच पहाड़ से आया मलबा देखते ही देखते एक मकान को निगल गया।

विज्ञापन

Seven bodies were taken out from a house in Poonch.
मलबे में दबा गाड़ी - फोटो : एजेंसी

मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोग हमेशा के लिए बिछड़ गए।मरने वालों में मोहल्ला अरिगम, लोरन के 27 वर्षीय तनवीर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद भट, 38 वर्षीय ज़ाहिदा बेगम पत्नी मोहम्मद रफ़ीक भट, 33 वर्षीय शमीम अख्तर पत्नी रियाज़ अहमद भट, 31 वर्षीय शबनम बानो पत्नी अब्दुल मजीद भट, 17 वर्षीय मोहम्मद इरफ़ान पुत्र अब्दुल सुभान डार, 6 वर्षीय मनन रफ़ीक और 4 वर्षीय अलीसा पुत्री मोहम्मद रफ़ीक भट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven bodies were taken out from a house in Poonch.
मलबे में दबा गाड़ी - फोटो : एजेंसी

गर्मियां बिताने के लिए परिवार अपने माल-मवेशियों के साथ ढोक आया था। दोपहर का खाना शायद अभी बना ही था कि पहाड़ टूट पड़ा। चीख-पुकार भी मलबे में दबकर रह गई। इलाका इतना दुर्गम है कि हादसे की खबर देर शाम मंडी तहसील पहुंची।

विज्ञापन

Seven bodies were taken out from a house in Poonch.
जनाजे को देखते गांव के लोग - फोटो : एजेंसी

तहसीलदार अशफाक अहमद और डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा पुलिस व एसओजी जवानों के साथ फौरन रवाना हुए। अंधेरे और फिसलन भरे रास्तों से होते हुए देर रात शव लोरन लाए गए। पोस्टमार्टम के बाद जब सात ताबूत एक साथ रवाना हुए तो पूरे गांव की आंखें भर आईं।पिछले दो दिनों की बारिश ने पुंछ में अब तक 23 जिंदगियां ले ली हैं। दोमेल का यह घर उन 23 में सबसे भारी जख्म छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed