{"_id":"6aea4864aa70faa6e00e6442","slug":"cbi-raids-four-locations-including-the-district-mining-officers-office-rajouri-news-c-10-jam1028-1055952-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जिला खनन अधिकारी कार्यालय समेत चार ठिकानों पर सीबीआई की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जिला खनन अधिकारी कार्यालय समेत चार ठिकानों पर सीबीआई की दबिश
विज्ञापन
अपडेट
- सीटीओ मंजूरी के बिना क्रशर संचालन की सूचना पर संयुक्त जांच
- खनन ब्लॉक समेत पीडब्ल्यूडी कार्यालय में भी खंगाले गए दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
नौशेरा/जम्मू। खनन और स्टोन क्रशर संचालन में नियमों की अनदेखी के संदेह पर सीबीआई ने मंगलवार को जम्मू में एक साथ चार ठिकानों पर दबिश दी। न्यू प्लाॅट स्थित जिला खनन अधिकारी कार्यालय से लेकर तवी के स्टोन क्रशर और खनन ब्लॉक तक टीमों ने रिकॉर्ड खंगाले। सीटीओ की मंजूरी के बिना क्रशर चलाए जाने की सूचनाओं के आधार पर हुई इस कार्रवाई से खनन विभाग में हलचल मच गई।
सीबीआई की टीमें सुबह दो से तीन वाहनों में न्यू प्लाॅट स्थित जिला खनन अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारी करीब तीन से चार घंटे तक खनन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज की पड़ताल करते रहे। इसके अलावा टीमों ने तवी स्थित हनुमान स्टोन क्रशर, तवी क्षेत्र के एक खनन ब्लॉक और नौशेरा स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में भी जांच की।
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को कुछ स्टोन क्रशर इकाइयों के वैध कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) के बिना संचालित होने और कुछ इकाइयों को विभागीय मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद चलाए जाने की सूचनाएं मिली थीं। इसी आधार पर संयुक्त औचक जांच की गई। इसका उद्देश्य खनन और क्रशर संचालन से जुड़े नियमों के पालन तथा संबंधित विभागों के रिकॉर्ड का मिलान करना था।
विज्ञापन
फिलहाल सीबीआई की ओर से जांच में सामने आई अनियमितताओं या कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि जिला खनन अधिकारी कार्यालय में इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भी दबिश दे चुका है।
-- -