सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   GOC of White Knight Corps reviews security scenario along LoC in Rajouri Jammu

Rajouri: एलओसी पर बढ़ी सतर्कता, नौशेरा सेक्टर पहुंचे व्हाइट नाइट कोर के कमांडर; सीमा सुरक्षा का लिया जायजा

अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 17 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

GOC of White Knight Corps reviews security scenario along LoC in Rajouri Jammu
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने बुधवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और जवानों की तैयारियों की समीक्षा की।



इस दौरान उनके साथ ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी भी मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र में तैनात सैनिकों की मौजूदा तैनाती, निगरानी व्यवस्था और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि दौरे का उद्देश्य एलओसी पर सुरक्षा माहौल का आकलन करना और तैनात सैनिकों की युद्धक क्षमता की समीक्षा करना था।

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात की और उनके उच्च मनोबल, समर्पण तथा सीमा की सुरक्षा के प्रति सतर्कता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों की प्रतिबद्धता और सजगता देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed