फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Horrific accident in Rajouri: Student on scooter killed; 'Magic' vehicle overturns after collision involving three vehicles; 11 injured.

राजोरी में भीषण हादसा : स्कूटी सवार छात्र की मौत, तीन वाहन टकराने से मैजिक पलटी, 11 घायल

विज्ञापन
Horrific accident in Rajouri: Student on scooter killed; 'Magic' vehicle overturns after collision involving three vehicles; 11 injured.
टंडवाल के पास जाइलो से टकराई स्कूटी, अनियंत्रित जाइलो दो कारों से भिड़ी
विज्ञापन

पीछे से आ रही मैजिक का चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन पलट गया
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। शहर के समीप टंडवाल इलाके में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना में 12वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसा उस समय हुआ जब छात्र मनीष नेगी (18) पुत्र मदन सिंह, निवासी ढन्नीधार राजोरी स्कूटी से अपने दो अन्य साथियों के साथ कहीं जा रहा था। टंडवाल के पास उसकी स्कूटी एक जाइलो कार से टकरा गई। टक्कर के बाद जाइलो कार स्कूटी को कुछ मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई और सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों से जा टकराई। जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक टाटा मैजिक ऑटो का चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टाटा मैजिक सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें स्कूटी सवार छात्र मनीष नेगी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर से ढन्नीधार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों के अलावा टाटा मैजिक में सवार नौ यात्री भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान परवीन अख्तर पत्नी शबीर अहमद (40), निवासी मुबारकपुर, तनवीर हुसैन पुत्र शबीर अहमद (11), निवासी मुबारकपुर, परवेज अहमद पुत्र मकबूल हुसैन (40), शमीम अख्तर पत्नी मोहम्मद जमील (34), कौसर बी पत्नी परवेज अहमद (29), यासिर अहमद पुत्र कादिर हुसैन (26), नाजिया बी पत्नी यासिर अहमद (24) सभी निवासी टुंडीतराड़ राजोरी, गुलताज हुसैन पुत्र राज मोहम्मद (66), निवासी मंजाकोट, फरीदा कौसर पत्नी मोहम्मद यासिर (24), निवासी थंडी कसी, राघव सिंह पुत्र बलवीर सिंह (18), निवासी ढंनीधार तथा फैसल अहमद पुत्र मोहम्मद फारूक (19), निवासी छपरियां के रूप में हुई है।
सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एक हादसे का शिकार हुए पांच वाहन

इस हादसे में पांच वाहन शिकार हुए। इससे सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों द्वारा सावधानी बरतने की आवश्यकता को सामने ला दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। मृतक छात्र मनीष नेगी की असमय मौत से परिवार और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed