सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: भीषण गर्मी में सुकून का ठिकाना बना शकरमार्ग झरना

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
भीषण गर्मी में सुकून का ठिकाना बना शकरमार्ग झरना, प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फीले पानी से पर्यटक
विज्ञापन
प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फीले पानी से पर्यटकों को मिल रही राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोरी शहर और आसपास के सभी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से सभी परेशान हो रहे हैं। वहीं, जिले के दरहाल क्षेत्र स्थित शकरमार्ग झरना इन दिनों लोगों के लिए राहत और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। बर्फ जैसे ठंडे और स्वच्छ पानी से भरपूर यह प्राकृतिक झरना लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का अनुभव भी करा रहा है।
ऊंची पहाड़ियों और हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित शकरमार्ग झरना अपनी मनमोहक सुंदरता के कारण स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। झरने से गिरता शीतल जल, आसपास फैली हरियाली और शांत वातावरण यहां आने वाले लोगों को सुकून का एहसास कराता है। ऐजाज़ मलिक, इमरान मलिक, ज़ाहिद मलिक आदि का कहना है कि यह स्थान प्रकृति का अनमोल उपहार है, जहां बिना किसी खर्च के लोग स्वच्छ और बर्फीले पानी का आनंद ले सकते हैं। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठा रहे हैं। झरने के आसपास कई ऐसे आकर्षक स्थल मौजूद हैं, जहां पर्यटक फोटोग्राफी, विश्राम और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस पर्यटन स्थल के विकास और प्रचार-प्रसार की भी मांग की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्राकृतिक धरोहर का लाभ उठा सकें। उनका कहना है कि यदि यहां मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं तो यह स्थान राजोेरी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है। प्रकृत प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए शकरमार्ग झरना किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed