{"_id":"6a36f68d66849cd1110aefe5","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107536-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सड़क सुविधा से महरूम कालाकोट का कटवाड़ी गांव, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सड़क सुविधा से महरूम कालाकोट का कटवाड़ी गांव, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
21वीं सदी में भी सड़क सुविधा से महरूम राजोरी का कटवाड़ी गांवमहिलाओं और बच्चों ने निकाली रोष र
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। कालाकोट सब डिवीजन का कटवाड़ी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। धर्मसाल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इस गांव के लोगों को आज भी घरों तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार धर्मसाल के नाड़ाकस्स गांव तक तो सड़क बनी हुई है लेकिन वहां से कटवाड़ी गांव तक सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव की महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और रोष रैली निकालकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। घरों से निकल कर पैदल चलते हुए महिलाओं और बच्चों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि विधायक, पंच और सरपंच केवल चुनाव के दिनों में ही गांव में नजर आते हैं लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि गांव के स्कूली बच्चों को प्रतिदिन सुबह और शाम करीब चार किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है। कठिन रास्तों से होकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। गांव के लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए बाहर जाते हैं और रोज घंटों पैदल चलकर यहां पहुंचते हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा हैं। पेंशन लेने या बैंक जाने के लिए उन्हें लंबे पैदल सफर से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के विधायक से कई बार मांग उठा चुके हैं। लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा विधायक के क्षेत्र का यह हाल है तो अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से नाड़ाकस्स से कटवाड़ी गांव तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।