पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: 'पोलियो से पाक पाकिस्तान' लिखे पोस्टर के वायरल होने पर बीएमओ से जवाब तलब

विज्ञापन
jammu kashmir news
पल्स पोलियो अभियान के दौरान आईईसी सामग्री मामले में सीएमओ राजोेरी सख्त, जांच तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। जिला राजोेरी में पल्स पोलियो अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक और अनधिकृत आईईसी (इनफार्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) सामग्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर पर 'पोलियो से पाक पाकिस्तान' स्लोगन लिखा था। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोेरी डॉ. एमएल राणा ने गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कंडी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस की प्रतियां जिला प्रशासन, उप-जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
जानकारी के अनुसार “इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम-2026” के प्रचार-प्रसार के लिए एक पोस्टर/पंपलेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में तेजी से वायरल हुआ। उक्त प्रचार सामग्री में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कंडी का नाम और पदनाम प्रमुखता से अंकित था, जिससे आम जनता में यह संदेश गया कि यह सामग्री स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से स्वीकृत है।
विज्ञापन

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान यह पाया गया कि वायरल आईईसी सामग्री में “नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर” तथा “पोलियो से पाक पाकिस्तान” जैसे स्लोगन और लोगो का इस्तेमाल किया गया था। इसका जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय अथवा आधिकारिक भारतीय पोलियो अभियान से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

“पोलियो से पाक पाकिस्तान” अथवा “पोलिया फ्री पाकिस्तान” जैसी आपत्तिजनक पंक्ति पर सबसे ज्यादा हड़कंप मचा। अधिकारियों का मानना है कि सरकारी अधिकारियों के नाम और पदनाम का उपयोग कर बिना अनुमति इस तरह की सामग्री जारी करना न केवल प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सरकारी अभियानों की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो सकती है।

नोटिस में यह उल्लेख किया गया कि उक्त आईइसी सामग्री को कथित तौर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कंडी अयूब लोन द्वारा प्रसारित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोेरी ने बीएमओ कंडी को तत्काल प्रभाव से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट और लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed