फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: नौशेरा सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, जीजा और भांजी जख्मी

विज्ञापन
jammu kashmir news
माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सभी कार से लौट रहे थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। इलाके में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पुंछ नौशेरा से आठ किलोमीटर दूर बगनोटी में सड़क हादसा हुआ। जम्मू से नौशेरा आ रही कार और राजौरी से जम्मू जा रही बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपजिला सुंदरबनी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चालक शुभम (50) पुत्र देवराज निवासी कलसियन को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल राकेश कुमार (50) पुत्र जगदीश राज, रेनुका देवी (45) पत्नी राकेश कुमार, स्वाति चौधरी (19) पुत्री राकेश कुमार निवासी गणया तहसील नौशेरा को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी से मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रेनुका की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक शुभम एसपीओ में कार्यरत था। वह अपनी बहन, जीजा व भांजी के साथ माता वैष्णो का दर्शन कर लौट रहा था। मृतक शुभम की शादी अगले महीने थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे से उसके घर में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed