{"_id":"6a5be4e247a5178f3d02a2d7","slug":"narcotic-pills-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107723-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में 7,660 नशीली गोलियां और 9.01 लाख की ड्रग मनी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में 7,660 नशीली गोलियां और 9.01 लाख की ड्रग मनी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दरहाल क्षेत्र में सक्रिय एक ड्रग तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत राजोरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दरहाल क्षेत्र में सक्रिय एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7,660 प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक गोलियां और 9.01 लाख रुपये नकद, जिसे ड्रग तस्करी से अर्जित रकम माना जा रहा है, बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना दरहाल की टीम नियमित नाका जांच के दौरान काले रंग की मारुति ब्रेजा को रोककर तलाशी ली। वाहन चालक की पहचान एजाज़-उल-हक पुत्र अमीन-उल-हक निवासी उज्हान, तहसील दरहाल, वर्तमान निवासी गुज्जर मंडी, राजोेरी के रूप में हुई। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ट्रामाडोल की 2 स्ट्रिप (20 गोलियां) और टेपेंटाडोल की 10 स्ट्रिप (100 गोलियां) बरामद हुईं। इस संबंध में थाना दरहाल में एफआईआर दर्ज किया गया।
इसके बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें प्रेगाबालिन की 120 स्ट्रिप (1,200 गोलियां), टेपेंटाडोल की 60 स्ट्रिप (600 गोलियां) तथा 57,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने गुज्जर मंडी स्थित आवास पर और भी नशीला पदार्थ छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके आधार पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई, जहां से टेपेंटाडोल की 534 स्ट्रिप (5,340 गोलियां), प्रेगाबालिन की 40 स्ट्रिप (400 गोलियां) और 8,43,800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ड्रग्स की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुल बरामदगी
प्रेगाबालिन: 160 स्ट्रिप (1,600 गोलियां)
टेपेंटाडोल: 604 स्ट्रिप (6,040 गोलियां)
ट्रामाडोल: 2 स्ट्रिप (20 गोलियां)
कुल 766 स्ट्रिप में 7,660 साइकोट्रोपिक गोलियां
कुल नकद बरामदगी: 9,01,300 रुपये