सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri connection in Chandigarh's sensational contract killing case.

चंडीगढ़ कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में राजोरी कनेक्शन: सुंदरबनी में पुलिस ने मारा छापा, जांच में सामने आया नया एंगल

अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 17 Jun 2026 08:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में केमिस्ट कर्मचारी जांकी दास की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग मामले की जांच में अब राजोरी जिले का कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सुंदरबनी क्षेत्र में छापा मारा।

विज्ञापन
Rajouri connection in Chandigarh's sensational contract killing case.
केमिस्ट कर्मचारी हत्याकांड में जम्मू-कश्मीर लिंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में हुए एक केमिस्ट कर्मचारी की हत्या के सनसनीखेज कॉन्ट्रैक्ट किलिंग मामले में अब जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले का कनेक्शन सामने आया है। मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस ने राजोरी के सुंदरबनी क्षेत्र में छापा मारा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के श्री कुमार केमिस्ट में कार्यरत कैशियर जांकी दास की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला सुपारी देकर कराई गई हत्या (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) का पाया गया जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।

जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों में से एक का संबंध राजोरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र से है। इसी आधार पर पंजाब पुलिस ने स्थानीय ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश देकर अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की।

पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है, जिसमें एक आरोपी को मुख्य शूटर माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

राजोरी के एसएसपी गौरव सिकरवार ने बताया कि संदिग्ध के परिवार का कुछ हिस्सा अब जम्मू में रह रहा है, जबकि उसके कुछ रिश्तेदार अभी भी सुंदरबनी में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed