फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Wular Lake Emerges as Popular Stop for Tourists Visiting North Kashmir

नीले पानी, पहाड़ों और परिंदों की दुनिया: पर्यटकों की नई पसंद बनी वुलर झील, दूर-दूर से खिंचे चले आ रहे सैलानी

Tue, 14 Jul 2026 03:02 PM IST
Nikita Gupta भट्ट शहजाद, संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा
भट्ट शहजाद, संवाद न्यूज एजेंसी, बांदीपोरा Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 14 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

बांदीपोरा की वुलर झील उत्तर कश्मीर में पर्यटकों के नए आकर्षण केंद्र के रूप में उभर रही है, जहां गुरेज जाने वाले सैलानी भी अब ठहरने लगे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन
Wular Lake Emerges as Popular Stop for Tourists Visiting North Kashmir
बांदीपोरा की वुलर झील - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर के कम चर्चित पर्यटन स्थलों की ओर सैलानियों का रुझान बढ़ने के साथ ही उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित खूबसूरत वुलर झील भी पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। झील पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से इसके किनारे रहने वाले स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर मिल रहे है।

विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में शामिल वुलर झील लंबे समय तक डल झील और गुलमर्ग जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के आकर्षण के पीछे रही। हालांकि, अब वुलर विंटेज पार्क, सनसेट पॉइंट और जुरिमांज जैसे स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरेज घाटी और उत्तर कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा पर आने वाले सैकड़ों पर्यटक अब वुलर झील पर भी रुक रहे हैं। झील का विशाल विस्तार, यहां मौजूद पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां और चारों ओर फैले पहाड़ों का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इस साल वुलर झील पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। गुरेज जाने वाले कई पर्यटक अब वुलर किनारे कुछ समय बिताकर झील की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से नाव चालकों, खाने-पीने के विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को आमदनी के नए अवसर मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से आई पर्यटक डॉ. देविंदर ने वुलर झील की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने डल झील के बारे में सुना था, लेकिन वुलर झील उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा विशाल और सुंदर है। यहां के प्राकृतिक नजारे बेहद शानदार हैं।

वहीं, दिल्ली से आए पर्यटक संजय विदवा ने कहा कि वुलर झील को और अधिक प्रचार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के बाहर अधिकतर लोग केवल डल झील को जानते हैं, जबकि वुलर का अपना अलग आकर्षण है और इसे एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी अभी भी पर्यटन विकास में एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसे देखते हुए वुलर झील के आसपास कई पर्यटन और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

इन परियोजनाओं में नेचर पार्क झील किनारे मनोरंजन सुविधाएं, सौंदर्यीकरण कार्य, व्यूइंग डेक, वॉकिंग ट्रैक और अन्य पर्यटन सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रयासों का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और वुलर झील को उत्तर कश्मीर के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करना है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद वुलर झील पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे झील पर निर्भर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed