जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के प्रदर्शन पर रविंदर रैना का पलटवार, बोले- ईवीएम भाजपा नहीं, कांग्रेस के जमाने में आई
अनंतनाग में भाजपा नेता रविंदर रैना ने चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने ईवीएम को लेकर कहा कि इसे भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस के शासनकाल में लाया गया था। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर जवाब मांगा।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भाजपा नेता रविंदर रैना ने कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने इसे ड्रामा बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की हत्या की है। रैना ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस जो विरोध कर रही है, उसके बारे में पूरी दुनिया जानती है।
#WATCH अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन एक ड्रामा है...कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की हत्या की है...आज चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस जो ड्रामा कर रही है, ये सारी दुनिया जानती है...EVM कौन लाया? EVM भाजपा नहीं लेकर आई है। EVM तो कांग्रेस के जमाने में आए थीं...जम्मू-कश्मीर में अगर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस यह कहती है कि चुनाव आयोग ने ठीक काम नहीं किया, तो मुझे बहुत हैरानी होती है। 2 साल पहले जब यहां चुनाव हुए, तो उमर अब्दुल्ला भारी बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने, तो क्या चुनाव आयोग ने इसमें धांधली की और उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने? इसका उन्हें जवाब देना पड़ेगा..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026विज्ञापन
उन्होंने ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाने पर कहा कि ईवीएम भाजपा नहीं लेकर आई है। ईवीएम कांग्रेस के शासनकाल में लाई गई थी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस यह कहती हैं कि चुनाव आयोग ने ठीक काम नहीं किया, तो यह हैरानी की बात है।
उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री बनने का दिया उदाहरण
रविंदर रैना ने कहा कि दो साल पहले जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए थे और उमर अब्दुल्ला भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस से सवाल करते हुए कहा कि क्या उस चुनाव में भी चुनाव आयोग ने धांधली की थी, जिसकी वजह से उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने? उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को देना होगा।