फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Air Force cycle rally reaches Jammu; pays tribute to Kargil heroes.

जम्मू-कश्मीर: कन्याकुमारी से कारगिल तक साइकिल पर निकले वायुसेना के जांबाज, जम्मू पहुंची रैली

Mon, 28 Sep 2026 11:55 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 28 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

कन्याकुमारी से कारगिल युद्ध स्मारक तक निकली वायुसेना की साइकिल रैली रविवार को जम्मू पहुंची, जहां से दल ने अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर जवानों के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करना है।

विज्ञापन
Air Force cycle rally reaches Jammu; pays tribute to Kargil heroes.
जम्मू पहुंची वायुसेना की साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागी। - फोटो :  सेना

विस्तार

कारगिल युद्ध के वीरों के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए कन्याकुमारी से कारगिल तक निकली वायुसेना की ऐतिहासिक साइकिल रैली रविवार को जम्मू पहुंची। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अभियान आयोजित किया गया है।

विज्ञापन

अभियान तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। इसका तीसरा और अंतिम चरण राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से कारगिल युद्ध स्मारक तक चल रहा है। रैली का दल अभियान के छठे दिन जम्मू पहुंचा। राइडर रविवार सुबह सात बजे पठानकोट से जम्मू के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई चुनौतियां आईं, इसके बावजूद आगे बढ़ते रहे। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है। जम्मू पहुंचने के बाद दल ने आगे की यात्रा जारी रखी। यह अभियान सिर्फ एक लंबी साइकिल यात्रा नहीं है। इसके माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों की शौर्यगाथा व बलिदान को याद किया जा रहा है। कारगिल युद्ध स्मारक पर रैली का समापन होगा। इस दौरान देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed