Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Army, police, CRPF officers review security grid across Kashmir Valley Srinagar

श्रीनगर: कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सेना-पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने की बैठक

Mon, 23 Nov 2026 03:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 23 Nov 2026 03:10 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
Army, police, CRPF officers review security grid across Kashmir Valley Srinagar
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की। श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में घाटी के सुरक्षा ग्रिड, ऑपरेशनल तैयारियों और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुजीत कुमार, सेना की विक्टर फोर्स और किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) समेत पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार बैठक में घाटी के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने, ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने, क्षेत्र में निगरानी और खुफिया जानकारी साझा करने पर विशेष जोर दिया गया।

सतर्क और सक्रिय सुरक्षा ग्रिड बनाए रखने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया ताकि सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed