{"_id":"6acbf8e5eb862f647e0f4cca","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1036142-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पांजपोरा मरहामा में आवासीय मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पांजपोरा मरहामा में आवासीय मकान में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जिले के पांजपोरा मरहामा में आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कमांड अनंतनाग के बिज्बिहाड़ा केंद्र से दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
अधिकारियों के अनुसार, दमकल नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना मिली। कॉल प्राप्त होने के ठीक एक मिनट बाद बिजबिहाड़ा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी और कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर मौजूद फायर ग्राउंड ऑफिसर ने बताया कि आग जीसीआई शीट की छत वाले एक मंजिला पक्के आवासीय मकान में लगी थी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता दिखाते हुए अभियान शुरू किया और लपटों को आसपास के अन्य मकानों में फैलने से रोकते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।