{"_id":"6aaafb5d5fbb42af390d61e5","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1014648-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जापान में होने वाले एशियाई खेलों में मुख्य कोच के रूप में देश का नेतृत्व करेंगी बिलकिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जापान में होने वाले एशियाई खेलों में मुख्य कोच के रूप में देश का नेतृत्व करेंगी बिलकिस
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने और सरकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) व रिलीविंग ऑर्डर जारी किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग कोच और अंपायर बिलकिस मीर ने न्यायपालिका और देश के प्रति अपनी गहरी निष्ठा व्यक्त की है।
एशियाई खेलों में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में जाने की मंजूरी मिलने की खुशी में श्रीनगर के पोखरिबल वाटर स्पोर्ट्स क्लब में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के युवा खिलाड़ी और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्र हुए। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए बिलकिस मीर को बधाई दी और उनके साथ मिलकर केक काटकर जश्न मनाया।
अमर उजाला के साथ बात करते हुए बिलकिस मीर ने कहा कि यह संघर्ष केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं था। उन्होंने कहा कि वे खेल महासंघ की आभारी हैं, जिसने इस कठिन समय में उन पर भरोसा बनाए रखा। यह जीत उन सभी लड़कियों की है जो जीवन में अड़चनें आने पर हिम्मत हार जाती हैं। उन्होंने कहा आखिरकार वे एशियाई खेलों के लिए जा रही हैं। भले ही 2023 से उनका एक साल से अधिक का कड़ा संघर्ष रहा, लेकिन उन्हे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कि इंसाफ जरूर मिलेगा।